क्या आपके फोन का स्टोरेज बार-बार भर जाता है? ये आसान तरीका अपनाएं
क्या आपके फोन का स्टोरेज बार-बार भर जाता है? ये आसान तरीका अपनाएं
आजकल हर किसी के मोबाइल में “Storage Full” की समस्या देखने को मिलती है। फोन हैंग होने लगता है, Apps Slow चलती हैं और कई बार फोटो या वीडियो भी सेव नहीं होते।
लेकिन कुछ आसान तरीकों से आप अपने मोबाइल की स्टोरेज खाली कर सकते हैं।
1. WhatsApp Media Delete करें
WhatsApp अपने आप फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट डाउनलोड करता रहता है।
WhatsApp → Settings → Storage and Data → Manage Storage
यहाँ से बड़े फाइल्स और बेकार वीडियो डिलीट करें।
2. Hidden Files Check करें
कई बार फोन में hidden files ज्यादा space लेती हैं। File Manager में जाकर hidden files ON करें और बेकार folders हटाएं।
3. Unused Apps हटाएं
जो ऐप्स महीनों से इस्तेमाल नहीं किए, उन्हें uninstall कर दें।
4. Cache Clear करें
Settings → Apps → Storage → Clear Cache
इससे फोन की speed भी बढ़ती है।
5. Google Photos Backup Use करें
फोटो backup होने के बाद उन्हें फोन से delete कर सकते हैं।
अगर आपका फोन भी बार-बार Storage Full दिखाता है, तो ऊपर दिए गए तरीके जरूर अपनाएं।
इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उनका फोन भी fast और smooth चल सके ❤️
Category: Mobile and Tech
Tags: storage full, mobile tips, android tricks, whatsapp storage, phone hanging problem